देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित ‘मुख्य सेवक सदन’ में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत ‘चौपाल-2026′ का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जनपदों के स्वयं सहायता समूहों (SHG) के उत्पादों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराने के लिए देहरादून के आईटी पार्क स्थित ’13 गांव’ में राज्य स्तरीय विपणन केंद्र (State-Level Marketing Center) खोलने की बड़ी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के गांव अब राज्य के विकास की धुरी बन रहे हैं। ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के हुनर को सही दिशा और बड़ा बाजार उपलब्ध कराने के लिए देहरादून के आईटी पार्क में ’13 गांव’ विपणन केंद्र स्थापित किया जाएगा। इससे सभी 13 पर्वतीय व मैदानी जनपदों के स्थानीय उत्पादों को एक ही छत के नीचे प्रदर्शन और बिक्री का मंच मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण आर्थिकी के सशक्तिकरण का ब्योरा देते हुए बताया कि:
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को देश-दुनिया के बड़े बाजारों तक पहुंचाने के लिए ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ (House of Himalayas) अंब्रेला ब्रांड तैयार किया गया है।
उन्होंने जोर देकर कहा, “गांव मजबूत होंगे तो उत्तराखंड मजबूत होगा।” सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला (Job Creator) बनाना है। ग्रामीण उद्यमिता और ग्रामोत्थान परियोजना के जरिए अति-निर्धन परिवारों को जोड़कर गांवों में ही आजीविका के साधन बनाए जा रहे हैं, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों से होने वाले पलायन पर प्रभावी रोक लगेगी।
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश के सभी 13 जनपदों में उद्यमशाला चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। विशेष प्रचार वैन के जरिए गांव-गांव तक सरकारी योजनाओं, तकनीकी प्रशिक्षण और सब्सिडी की जानकारी पहुंचाई जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों को सम्मानित किया। साथ ही उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (USRLM) के तहत तैयार पुस्तक और वार्षिक रिपोर्ट का विमोचन भी किया।
टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…
नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…
रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी राशन वितरण प्रणाली में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। प्रदेश…
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार रेलवे स्टेशन की वॉशिंग लाइन में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप…
मसूरी LBSNAA पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मसूरी :उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन गुरुवार को देहरादून से सड़क…