UTTARAKHAND

चारधाम यात्रा 2025: यात्रियों के लिए 60 ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर, 15 दिन 24 घंटे खुले रहेंगे

चारधाम यात्रा 2025: आगामी चारधाम यात्रा 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तराखंड सरकार इस बार 60 ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर खोलने जा रही है। पर्यटन विभाग और प्रशासन ने इन काउंटरों के लिए स्थान भी निर्धारित कर दिए हैं। इससे उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं।

देहरादून: चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार ऑफलाइन पंजीकरण के 60 काउंटर खुलेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग व प्रशासन ने पंजीकरण काउंटर खोलने के लिए स्थान चिह्नित कर दिए हैं। इसके बिना पंजीकरण के बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा मिलेगी।

30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन आधार आधारित पंजीकरण 20 मार्च से शुरू कर दिए हैं। अब तक 14 लाख यात्री अलग-अलग तिथियों में यात्रा करने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। धामों की धारण क्षमता के अनुसार 60 प्रतिशत पंजीकरण ऑनलाइन किए जा रहे हैं।

40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन किए जाएंगे। इसके लिए हरिद्वार में 12 व ऋषिकेश में 20 पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे। विकासनगर में 15, गुप्तकाशी, बड़कोट, उत्तरकाशी, हीना, श्रीनगर, पांडुकेश्वर में दो-दो, सोनप्रयाग में एक काउंटर खोलने की तैयारी है। यात्रा शुरू होने से तीन दिन पहले काउंटर पर पंजीकरण शुरू हो सकते हैं। शुरुआती 15 दिन काउंटर 24 घंटे संचालित होंगे। 

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

10 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

10 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

11 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago