UTTARAKHAND

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का जोश! कुछ घंटों में हेलीकॉप्टर टिकटें फुल, जानिए अगला स्लॉट कब खुलेगा

देहरादून: श्रद्धालुओं का उत्साह देखकर लग रहा है कि इस बार भी उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 अपने पिछले सालों के रिकॉर्ड तोड़ देगी. हेलीकॉप्टर की बुकिंग भी कुछ ही घंटों में फुल हो गई. 8 अप्रैल से जैसे ही केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग खोली गई, कुछ ही घंटे में मई महीने का सारा स्लॉट बुक हो गया. यानी अगर आप हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाना चाहते हैं तो आपको जून का इंतजार करना पड़ेगा. क्योंकि मई महीने की तो सारी टिकट बुक हो चुकी हैं.

बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को खोले जाएंगे. इसी दिन से गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलीपैड से हेली सेवाओं का संचालन शुरू किया जाएगा. यूकाडा (उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (युकाडा) ने दो से 31 मई तक की यात्रा के लिए केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की बुकिंग आठ अप्रैल को शुरू की थी, लेकिन कुछ ही घंटों में मई महीने से सारी टिकट बुक हो गई. ऐसे में कई श्रद्धालुओं को मायूस होना पड़ा.

हेलीकॉप्टर की बुकिंग केवल heliyatra.irctc.co.in पर की जा सकती है. जानकारी के मुताबिक पहले दिन ही 23,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने हेलीकॉप्टर के टिकट बुक कराए. सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका सिंह का कहना है कि टिकट जिस तरह से बुक हो रहे हैं, उससे वो अपनी प्लानिंग को और अधिक बढ़ा रहे हैं. इस बार 9 हेली कंपनियां हैं, जो केदारनाथ में अपनी सेवाएं दे रही हैं.

साइबर ठगों के जाल में न फंसें: मई की सारी टिकट बुक हो चुकी हैं. ऐसे में यदि कोई व्यक्ति आपको मई में केदारनाथ हेली सेवा की टिकट का लालच देता है तो सावधान रहें. क्योंकि वो व्यक्ति साइबर ठग हो सकता है और आपको अपने जाल में फंसाकर मोटी रकम वसूल सकता है. हर साल इस तरह के केस सामने आते हैं, जब साइबर ठग आपको केदारनाथ हेली सेवा की टिकट दे देते हैं. लेकिन जब आप टिकट लेकर हेली कंपनी के पास पहुंचते हैं तो पता चलता है कि वो टिकट फर्जी था. सरकार की तरफ से साफ किया है कि केदारनाथ हेली सेवा की टिकट सिर्फ www.heliyatra.irctc.co.in से ही बुक होगी. इसके अलावा आपके साथ कोई फ्रॉड कर रहा है तो आप 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत या अपनी शंका का निवारण कर सकते हैं.

आप भी ऐसे कर सकते हैं टिकट बुक

  1. मोबाइल अथवा डेस्कटॉप से आप सबसे पहले www.heliyatra.irctc.co.in को खोलें.
  2. इसके अलावा आप सीधे IRCTC के एप्लिकेशन या वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं.
  3. उसके बाद आप जानकारी दर्ज कर लॉगइन करें.
  4. यात्रा का रजिस्ट्रेशन नंबर डालें.
  5. ध्यान रखें एक यात्री या समूह का आईडी नंबर अलग अलग डाले जाएगा.
  6. ऑपरेटर और टाइम स्लॉट का चयन कर लें.
  7. यात्रियों की पूरी जानकारी भरें नाम, उम्र, जेंडर मोबाइल नंबर कहां से आये हैं.
  8. इसके बाद मोबाइल पर OTP द्वारा वेरिफिकेशन करें और भुगतान करें और अपनी टिकट डाउनलोड करें.
  9. ध्यान रखें फ़िलहाल मई महीने के टिकट बुक हो चुके हैं. लिहाजा जून, जुलाई या उसके बाद के महीने के टिकट बुक करें.

केदारनाथ हेली सेवा का किराया

  1. सिरसा से केदारनाथ- 6061
  2. फाटा से केदारनाथ- 6063
  3. गुप्तकाशी से केदारनाथ- 8533
Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

10 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

10 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

15 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

16 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

16 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago