states news

आईपीएस अफसरों के तबादले: इंटेलिजेंस शाखा को किया गया और मजबूत, बदली गई कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दो अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है. इस दौरान इंटेलिजेंस शाखा को मजबूत करने की कोशिश की गई है. इंटेलिजेंस शाखा में करण सिंह नगन्याल को अहम जिम्मेदारी मिली है. हालांकि पहले से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें इंटेलिजेंस शाखा में इंडिपेंडेंट बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

उत्तराखंड में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच फिलहाल दो अफसरों के आदेश सामने आए हैं. इसमें दो IPS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है. हालांकि इसको लेकर भी चर्चाएं पहले से ही चल रही थी और यह माना जा रहा था कि इंटेलिजेंस शाखा में जल्द ही कोई बदलाव हो सकता है.

फिलहाल ADG इंटेलिजेंस शाखा को लीड कर रहे हैं, जिसमें कुछ दूसरे अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चाएं थी, जिस पर गृह विभाग के आदेश ने मोहर लगा दी है. गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार वीके को पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उनसे पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है.

इसी तरह आईपीएस अधिकारी करन सिंह नगन्याल के पास फिलहाल पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा की जिम्मेदारी के साथ उन्हें पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी मिली है. पहले से ही यह आकलन किया जा रहा था कि करण सिंह नगन्याल को अभिसूचना में जिम्मेदारी मिल सकती है.

इससे पहले नगन्याल IG गढ़वाल की अहम जिम्मेदारी पर रहे हैं और अभिसूचना में भी उन्हें अहम जिम्मेदारी मिलने के कयास लगाए जा रहे थे. खास बात यह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर हुए इस बदलाव में अभिसूचना को मजबूत करने की कोशिश की गई है.

राज्य में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव की भी चर्चाएं हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही जिला स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली जा सकती है. खासतौर पर कुछ अहम जिलों में भी बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं. इसमें पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी जिलों में भी कुछ बदलाव होने की उम्मीद है.

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

10 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

10 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

15 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

16 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

16 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago