CHARDHAM YATRA 2025: चारधाम यात्रा को लेकर कल ऋषिकेश में मंथन, मुख्यमंत्री धामी करेंगे फाइनल प्लान पर चर्चा

देहरादून: चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की अहम बैठक कल, 5 अप्रैल (शनिवार) दोपहर 12 बजे से यात्रा ट्रांजिट कैंप सभागार, ऋषिकेश (निकट रोडवेज बस स्टैंड) में आयोजित की जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता गढ़वाल आयुक्त एवं संगठन अध्यक्ष विनय शंकर पाण्डेय करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा को वृहद और सुव्यवस्थित रूप देने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। अब तक चारों धामों के लिए 12 लाख से अधिक श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं, जो इस वर्ष की तीव्र भागीदारी को दर्शाता है।

प्रशासनिक समीक्षा और प्रगति रिपोर्ट पर ज़ोर

इस बैठक में चारधाम यात्रा से संबंधित प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इससे पहले 5 फरवरी को भी इसी विषय पर बैठक हो चुकी है। अब अधिकारियों से उस बैठक के बाद की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने की अपेक्षा की गई है।

विशेष कार्याधिकारी एवं अपर आयुक्त गढ़वाल उत्तम सिंह चौहान के हवाले से संगठन के निजी सचिव एके श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि सभी विभागों को समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश जारी किए गए हैं।

शामिल होंगे ये शीर्ष अधिकारी और विभाग:

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया कि बैठक में निम्नलिखित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे:
पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, पर्यटन विकास परिषद, बीआरओ, एनएच, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पावर कॉर्पोरेशन, संचार, खाद्य विभाग, जल संस्थान, जीएमवीएन, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी), गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब, नगर निगम ऋषिकेश, पंचायती राज, उरेडा, संयुक्त रोटेशन, शुलभ इंटरनेशनल आदि।

चारधाम यात्रा 2025 तिथियां:

  • गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम: 30 अप्रैल (अक्षय तृतीया)
  • केदारनाथ धाम: 2 मई
  • बदरीनाथ धाम: 4 मई
  • हेमकुंड साहिब: 25 मई

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन की ये बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, ताकि यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित हो।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

5 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

5 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

5 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

8 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago