Categories: UTTARAKHAND

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की,डेंगू पर किया मंथन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक में डेंगू की रोकथाम और चारधाम यात्रा समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक में डेंगू की रोकथाम और चारधाम यात्रा समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों और पेयजल लाइनों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश का मौसम लगभग समाप्त हो गया है, इसलिए सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि मानसून के दौरान जिन पेयजल, बिजली की लाइन और संपर्क मार्गों को नुकसान हुआ है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मानसून के दौरान सभी विभागों के सामने कई चुनौतियां थीं, लेकिन अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को निर्देश दिए कि इस अभियान के लिए हर अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाए।

चारधाम यात्रा पर चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि दीपावली तक श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है, इसलिए धामों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी तैयारियों को मुकम्मल करने का निर्देश दिया और कहा कि वर्तमान समय में चारधाम यात्रा बेहतर ढंग से संचालित हो रही है, लेकिन यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

इसके अलावा, उत्तराखंड में बढ़ते डेंगू के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों को मिलकर काम करना चाहिए ताकि डेंगू पर नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने नगर निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का भी निर्देश दिया।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

5 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

5 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

6 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

8 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago