हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार को हल्द्वानी पहुंचने वाले हैं। वह यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और साथ ही व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद वह उत्तराखंड और दिल्ली के बीच होने वाले रोमांचक फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का आनंद उठाएंगे।
सीएम के वरिष्ठ निजी सचिव से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीएम धामी बुधवार शाम 4:20 बजे जॉलीग्रांट स्थित हेलीपैड से हेलिकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और 5:20 बजे गौलापार स्टेडियम स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां 5:45 बजे तक रुककर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा लेंगे और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह फुटबॉल के सेमीफाइनल मैच का आनंद लेंगे। रात्रि विश्राम के लिए वह काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में रुकेंगे।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…