Categories: ExclusiveUTTARAKHAND

सिटी फॉरेस्ट पार्क में बनेगा प्रदेश का पहला कांच का भूलभुलेया

सुनीत द्विवेदी, देहरादून। सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में बन रहे सिटी फॉरेस्ट पार्क में लोग प्रदेश के पहले कांच की भूलभुलैया और फाइव डी वर्चुअल रियलिटी (वीआर) का मजा ले सकेंगे। जल्द ही इसका कार्य शुरू हो जायेगा।

इसके निर्माण के लिए एमडीडीए ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। यह दोनों सुविधाएं जुड़ने के बाद सिटी फॉरेस्ट पार्क में लोगों का आकर्षण और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।

पार्क में प्रस्तावित कांच की भूलभुलैया (Mirror Maze) लोगों को खूब पसंद आती है। इसमें सभी तरफ की दीवारें कांच की बनी होती है, ऐसे में यहां जाने के बाद बाहर निकलने का रास्ता ढूंढना खासा मुश्किल होता है। अंदर जाने के बाद ऑपरेटर ही बाहर निकाल सकता है।

इसके अलावा फाइव डी स्क्रीन के साथ वर्चुअल रियलिटी भी लोगों को खूब पसंद आएगा। इसमें वर्चुअल रियलिटी के साथ सिम्युलेटर चेयर लोगों को वास्तविक एहसास दिलाएगी। इसके लिए लोगों को अलग से शुल्क देना पड़ सकता है। कुछ समय पूर्व स्वीकृत टेलीस्कोप के बाद इन दो सुविधाओं के जुड़ने से लोगों को यहां परिवार के साथ समय बिताने में ज्यादा आनंद आएगा।

एमडीडीए की ओर से सहस्त्रधारा हैलीड्रम के पास सिटी पार्क का निर्माण किया जा रहा है। करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से लगभग ढ़ाई हेक्टेयर भूमि पर इसका निर्माण हो रहा है। प्रस्तावित लेआउट के अनुसार, सिटी पार्क में स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों के आकर्षण के लिए भी कई सुविधाएं मौजूद रहेंगी। प्रस्तावित पार्क में ओपन थिएटर, स्केटिंग रिंग, योगा जोन, ट्री हाउस, म्यूजिकल फाउंटेन, लाइब्रेरी जैसे आकर्षण होंगे। इसके निर्माण के दौरान बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक की सुविधा और पसंद को ध्यान में रखा जा रहा है। ताकि लोग परिवार के साथ यहां पहुंचकर आनंद ले सकें।

एमडीडीए के उद्यान अधिकारी एआर जोशी ने बताया कि पार्क को लोगों के लिए ज्यादा मनोरंजक बनाने के लिए सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। मिरर मेज और फाइव डी वर्चुअल रियलिटी जैसी ही सुविधाएं इसके आकर्षण में चार चांद लगा देंगी।

सिटी फॉरेस्ट पार्क में इस बात का प्रमुखता से ध्यान रखा जा रहा है कि वह परिवार के साथ समय बिताने का एक प्रमुख स्थान बने। इसके लिए लोगों, विशेषकर बच्चों की रूचि का ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्धक सुविधाएं जोड़ने पर फोकस है।

वंशीधर तिवारी, वीसी, एमडीडीए

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

6 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

6 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

7 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

9 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago