UTTARAKHAND

Uttarakhand:धर्मांतरण पर और सख्त होगी धामी सरकार, SIT का गठन, ‘ऑपरेशन कालनेमि’ को मिलेगी धार

देहरादून, 28 जुलाई, 2025: उत्तराखंड में धर्मांतरण के खिलाफ कानून को और अधिक सख्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में एक उच्च-स्तरीय बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक सीमांत प्रदेश होने के साथ-साथ सनातन की पुण्य भूमि है, इसलिए यहां जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) में बदलाव की किसी भी कोशिश को सख्ती से रोका जाएगा।

“ऑपरेशन कालनेमि” के लिए एसआईटी का गठन

मुख्यमंत्री ने हाल में चलाए गए “ऑपरेशन कालनेमि” की सफलता की सराहना करते हुए इसे आगे भी जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।साधु-संतों के वेश में संदिग्ध और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों पर नकेल कसने के लिए यह ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए अब पुलिस मुख्यालय स्तर पर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाएगा।

सीएम धामी ने कहा कि “ऑपरेशन कालनेमि” ऐसे तत्वों पर लगाम लगाने में सफल रहा है। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने साधु का वेश धारण कर लोगों को ठगने वाले और महिलाओं के साथ अपराध करने वाले कई लोगों को गिरफ्तार किया है।जांच में कुछ बांग्लादेशी नागरिकों के भी फर्जी साधु बनकर रहने का खुलासा हुआ था। हाल ही में, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में धर्मांतरण कराने वाले “छांगुर गिरोह” से जुड़े छह लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी।

अधिकारियों को मिले सख्त निर्देश

बैठक में मुख्यमंत्री ने पुलिस को धर्मांतरण जैसी संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि धर्मांतरण कराने वाले तत्वों के जाल में फंसे लोगों को उचित परामर्श और मार्गदर्शन भी दिया जाना चाहिए।

मौजूदा कानून और प्रस्तावित सख्ती

उत्तराखंड में जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए “उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम” पहले से ही लागू है, जिसे 2022 में संशोधित कर और कड़ा बनाया गया था। इसके तहत जबरन धर्मांतरण एक संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध है, जिसमें 10 साल तक की कैद और कम से कम 50,000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा, अदालत दोषी को पीड़ित को पांच लाख रुपये तक का मुआवजा देने का आदेश भी दे सकती है। अब सरकार इस कानून के प्रावधानों को और भी सख्त करने के लिए अन्य राज्यों के कानूनों की समीक्षा कर रही है।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

12 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

12 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

16 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

17 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

18 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago