रामनगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कालाढूंगी विधानसभा के कोटाबाग क्षेत्र में आयोजित अनूठे ‘घोड़ा लाइब्रेरी-पहाड़ पंछ्याण’ महोत्सव 2025 में शिरकत की। इस अवसर पर सीएम ने क्षेत्रवासियों को बड़ा तोहफा देते हुए 114 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने महोत्सव के आयोजन के लिए 91 लाख रुपये की स्वीकृति भी प्रदान की।
नैनीताल और कालाढूंगी को मिलीं ये बड़ी सौगातें
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी और नैनीताल जनपद में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए खजाना खोल दिया। प्रमुख घोषणाएं और शिलान्यास इस प्रकार हैं:
पीएम मोदी की प्रेरणा से बढ़ी शीतकालीन पर्यटन की रौनक
संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीएम ने ‘मन की बात’ में उत्तराखंड की शीतकालीन यात्राओं और यहाँ की धूप व मौसम का जिक्र कर इसे वैश्विक पहचान दिलाई है। सीएम ने कहा, “प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हमने ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल’ और शीतकालीन यात्रा शुरू की है। पहले सर्दियों में कारोबार ठप हो जाता था, लेकिन अब पर्यटन 12 महीने सक्रिय रहेगा।”
शिक्षा और संस्कृति पर जोर
मुख्यमंत्री ने ‘संकल्प फाउंडेशन’ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ‘घोड़ा लाइब्रेरी’ जैसे नवाचार पहाड़ की लोकसंस्कृति और ज्ञान परंपरा को नई पहचान दे रहे हैं।
कानून से ऊपर कोई नहीं: सीएम का विपक्ष को संदेश
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड भाईचारे का राज्य है, लेकिन कानून तोड़ने या अतिक्रमण करने का अधिकार किसी को नहीं है। राज्य में कानून से ऊपर कोई नहीं है।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…