UTTARAKHAND

सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले का शुभारंभ, कहा- मेले हमारी लोक संस्कृति और विरासत के प्रतीक

नरेंद्र नगर, टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले केवल आयोजन मात्र नहीं हैं, बल्कि ये हमारी लोक, संस्कृति, आस्था और विरासत को संजोने तथा विकास को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं।

मुख्यमंत्री ने 49वें सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। इसके साथ ही, उन्होंने प्रदेश में लागू किए गए सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून और लैंड जिहाद के खिलाफ की गई कार्रवाई का भी उल्लेख किया।

“एक जनपद, दो उत्पाद” से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा

सीएम धामी ने कहा कि “एक जनपद, दो उत्पाद” योजना प्रदेश सरकार की विकास नीति का एक महत्वपूर्ण पहलू है।उन्होंने मेलों में स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हाउस ऑफ हिमालय’ ब्रांड के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को देश-विदेश में एक नई पहचान मिल रही है।

युवाओं को रोजगार

रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा 26,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं।

इस नौ दिवसीय मेले के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अमर शहीदों की मूर्तियों पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं भी कीं, जिनमें सड़कों, नहरों और मंदिरों के सौंदर्यीकरण की योजनाएं शामिल हैं।यह ऐतिहासिक मेला क्षेत्रीय व्यापार, विकास और पर्यटन को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Tv10 India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आवास में शहद की मिठास: पहले चरण में निकला 60 किलो शुद्ध शहद, CM धामी ने दिए ‘3-B गार्डन’ विकसित करने के निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी आवास पर मंगलवार को शहद निष्कासन (Honey…

16 hours ago

केदारघाटी में दहशत: मंदाकिनी का अचानक बदला रंग और बढ़ा जलस्तर, निर्माण कार्यों की लापरवाही ने खड़ा किया बड़ा खतरा

न्यूज हाइलाइट्स: समय: मंगलवार सुबह 7:30 बजे। कारण: कुंड बैराज के गेट खोलना और नदी किनारे डंप…

17 hours ago

शुभ मुहूर्त: 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शंखनाद होने वाला है। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 19…

17 hours ago

यमुनोत्री मंदिर समिति का बड़ा बयान: ‘गैर-सनातनियों के प्रवेश पर सरकार ले फैसला, रोकना प्रशासन का काम

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के चारधामों में गैर-सनातनियों के प्रवेश को लेकर छिड़ा विवाद अब गहराता जा रहा…

17 hours ago

उत्तराखंड के 3 जिलों में हिमस्खलन का ‘लेवल-2’ अलर्ट; सैलानियों और स्थानीय लोगों को ऊंचे इलाकों से बचने की सलाह

देहरादून | उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।…

21 hours ago

देहरादून में श्रद्धा का अद्भुत संगम: सीएम धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन, कहा- ‘यह सनातन परंपरा का सम्मान’

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया।…

21 hours ago