UTTARAKHAND

UKSSSC पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई: CBI जांच को मिली हरी झंडी, जल्द दर्ज होगा मुकदमा

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) करेगी। छात्रों के लंबे आंदोलन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने सीबीआई जांच के लिए मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही सीबीआई इस मामले में मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू करेगी।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला 21 सितंबर को हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा से जुड़ा है, जिसमें हरिद्वार के एक सेंटर से पेपर लीक होने की बात सामने आई थी। परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आक्रोशित युवाओं ने 21 सितंबर की रात से ही देहरादून के परेड ग्राउंड में धरना शुरू कर दिया था।

युवाओं के दबाव के आगे झुकी सरकार

हालांकि, मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था और एक जांच आयोग भी गठित कर दिया गया था, लेकिन प्रदर्शनकारी युवा परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग पर अड़े रहे। युवाओं के भारी विरोध को देखते हुए 29 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं धरनास्थल पर पहुंचे और वहीं से सीबीआई जांच की संस्तुति करने की घोषणा की। बाद में उन्होंने परीक्षा को भी रद्द करने का ऐलान कर दिया था।

SIT से जांच का जिम्मा लेगी CBI

एडीजी कानून व्यवस्था, डॉ. वी मुरुगेशन ने डीओपीटी से मंजूरी मिलने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सीबीआई की एक टीम देहरादून पहुंचकर मामले की जांच कर रही पुलिस की एसआईटी (SIT) से मुलाकात करेगी। इस दौरान पुलिस द्वारा अब तक की गई जांच के तथ्य, सबूत और गवाहों की सूची सीबीआई को सौंपी जाएगी, जिसके बाद जांच की कमान पूरी तरह से केंद्रीय एजेंसी के हाथ में आ जाएगी।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

6 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

7 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

7 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

1 day ago