UTTARAKHAND

सांसद खेल महोत्सव का आगाज: सीएम धामी ने खेली कबड्डी, प्रदेश में 23 नई खेल अकादमियां खोलने की घोषणा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, तपोवन में “सांसद खेल महोत्सव” का शुभारंभ किया। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना और “फिट इंडिया-स्पोर्ट्स इंडिया-स्ट्रॉन्ग इंडिया” के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर न केवल खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि खुद भी उनके साथ कबड्डी में हाथ आजमाए।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव खेल प्रतिभाओं को गांव से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक बड़ा अभियान है। उन्होंने घोषणा की कि ‘स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान’ के तहत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी, जिससे हर साल 920 विश्वस्तरीय एथलीट और 1000 अन्य खिलाड़ी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में एक मजबूत खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों द्वारा 103 पदक जीतने को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए राज्य का गौरव बढ़ाने के लिए उनकी सराहना की।

सरकार द्वारा उठाए गए प्रमुख कदम:

  • खेल विश्वविद्यालय: हल्द्वानी में उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना का कार्य तेजी से चल रहा है।
  • नई खेल नीति: खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नई खेल नीति लागू की गई है, जिसके तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को ‘आउट ऑफ टर्न’ सरकारी नौकरी दी जा रही है।
  • 4% खेल कोटा: राजकीय सेवाओं में खिलाड़ियों के लिए 4 प्रतिशत खेल कोटा फिर से लागू कर दिया गया है।
  • प्रोत्साहन योजनाएं: मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना और मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को निखारा जा रहा है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर खेलों में सराहनीय प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने अपनी सांसद निधि से विद्यालय में वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट तथा मेस में फर्नीचर की व्यवस्था के लिए धनराशि देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजानदास, मेयर सौरभ थपलियाल और सीडीओ अभिनव शाह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

7 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

7 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

8 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

1 day ago