UTTARAKHAND

रुद्रप्रयाग: गुप्तकाशी में बाल वैज्ञानिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, चतुर्थ सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गुप्तकाशी में चतुर्थ सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ किया।उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से आयोजित यह दो दिवसीय राज्य स्तरीय महोत्सव 15 और 16 अक्टूबर तक पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में चलेगा।

इस विज्ञान महोत्सव में प्रदेश के छह सीमांत जनपदों – चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और चंपावत – के 240 बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में पहुंचकर नन्हे वैज्ञानिकों से संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया।उन्होंने बच्चों के साथ जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक जल संसाधन संरक्षण, आपदा प्रबंधन और ऊर्जा संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन सीमांत जनपदों के प्रतिभाशाली बाल वैज्ञानिकों को एक नई दिशा और अवसर प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नवाचार, अनुसंधान और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है।

“सीमान्त सशक्त, राष्ट्र सशक्त” की अवधारणा के साथ आयोजित इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य सीमांत पर्वतीय जनपदों के स्कूली छात्र-छात्राओं में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार को बढ़ावा देना है।इस वर्ष महोत्सव की थीम “जलवायु परिवर्तन अनुकूलन रणनीतियां तथा आपदा जोखिम प्रबंधन एकीकरण” रखी गई है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, उद्यमी इंद्र सिंह रावत और सीमांत सेवा फाउंडेशन के डॉ. पाटनी को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने यूकॉस्ट की “रुद्रप्रयाग डैशबोर्ड पुस्तक” का विमोचन भी किया। यह एक जीआईएस आधारित रिमोट सिस्टम डैशबोर्ड है, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़ी सूचनाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग जिले में आपदा प्रबंधन केंद्र के निर्माण के लिए जिलाधिकारी को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए और पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, बणसू जाखधार में विभिन्न कार्यों के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

3 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

4 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

4 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

7 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago