Categories: UTTARAKHAND

मानसून की चुनौतियों पर सीएम धामी की कड़ी नजर, आपदा प्रबंधन को अलर्टमोड में रखने का आह्वान

Dehradun: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। इस दौरान सीएम धामी ने आगामी मानसून से पूर्व आपदा प्रबंधन और अन्य कार्यों को लेकर समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अलर्टमोड पर रहने और आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्य निश्चित समय अवधि में पूरे करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में आपदा के नजरिए से अल्मोड़ा जिला बेहद संवेदनशील है। ऐसे में वहां पर मानसून सीजन के दौरान विशेष रूप से एसडीआरएफ की टीम तैनात की जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण मानसून सीजन हमारे लिए एक चुनौती की तरह है। अतिवृष्टि और आपदा से निपटने के लिए तय समय के अंदर ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए। पिछले वर्ष जिन स्थानों पर अधिक आपदा आई थी। उन स्थानों को चिन्हित किया जाए और वहां पर आपदा से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किया जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 जून से पूर्व नालियों सिंचाई गुणों और नेहरू की सफाई सुनिश्चित की जाए। नगर निगम की और पालिका क्षेत्रों में यदि कहीं भी जल भराव से संबंधित कार्य किए जाने हैं तो उन्हें समय पर पूरा किया जाए। आपदा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। बंद सड़कों को खोलने के लिए जगह-जगह जेसीबी तैनात की जाए। साथ ही समस्त जिलाधिकारी सुनिश्चित करें कि आपदा मद के अंतर्गत होने वाले कार्यों के लिए जल्द से जल्द धनराशि अवमुक्त की जाए।

पहाड़ी क्षेत्रों में आवश्यकता पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा उन्होंने जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए भी स्वास्थ्य विभाग को समय-समय पर दवाइयां के छिड़काव और मानकों का पालन करने की निर्देश दिए हैं।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

17 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

18 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

18 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

21 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago