UTTARAKHAND

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर धामी सरकार की बड़ी पहल, कई देशों के राजनयिकों की मौजूदगी में लॉन्च हुई योग नीति

भराड़ीसैंण (कर्णप्रयाग): 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 800 से अधिक लोगों के साथ योगाभ्यास किया और इसी मंच से प्रदेश की पहली ‘उत्तराखंड योग नीति 2025’ का अनावरण किया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक अनिल नौटियाल, योग गुरु भारत भूषण और आठ देशों के राजनयिक भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम को अंतर्राष्ट्रीय भव्यता मिली।

पारंपरिक वाद्ययंत्रों और छोलिया नृत्य के साथ भव्य स्वागत के बीच मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने सबसे पहले बच्चों से मुलाकात कर योग के प्रति उनके उत्साह की सराहना की।इसके बाद उन्होंने योगाभ्यास सत्र का नेतृत्व किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नीति उत्तराखंड को योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अपने एक्स (X) अकाउंट पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “योग भारत की प्राचीनतम और गौरवशाली परंपरा का अमूल्य उपहार है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है बल्कि सकारात्मक दृष्टिकोण भी प्रदान करता है।” उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड से निकला योग आज संपूर्ण विश्व में अपनाया जा रहा है। आइए, हम सभी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ व संतुलित समाज के निर्माण में सहभागी बनें।”

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मेक्सिको, फिजी, नेपाल, सूरीनाम, मंगोलिया, लातविया, श्रीलंका और रूस के प्रतिनिधि शामिल हुए।विदेशी मेहमानों ने भराड़ीसैंण की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध लोक संस्कृति की प्रशंसा की।इस आयोजन के माध्यम से राज्य सरकार ने न केवल योग को बढ़ावा दिया है, बल्कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में सक्रिय करने और इसे वैश्विक पटल पर एक नई पहचान दिलाने की अपनी प्रतिबद्धता भी स्पष्ट की है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

16 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

17 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

17 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

2 days ago