UTTARAKHAND

Uttarakhand News: खटीमा में दिखा सीएम धामी का अलग अंदाज, खुद भुट्टा भूनकर खाते दिखे मुख्यमंत्री

खटीमा – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जब वे खटीमा दौरे पर थे.उन्होंने सड़क किनारे एक ठेले पर रुककर न केवल भुट्टे का स्वाद चखा, बल्कि खुद भी भुट्टा भूनकर खाया. इस घटना ने स्थानीय लोगों और मीडिया का ध्यान आकर्षित किया और उनकी सादगी की प्रशंसा हुई.

गुरुवार को अपने खटीमा दौरे के दौरान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरई वन रेंज के घने जंगल के बीच स्थित बाबा भारामाल मंदिर में पूजा-अर्चना की.इसके बाद जब उनका काफिला पीलीभीत रोड से गुजर रहा था, तो वे अचानक सड़क किनारे भुट्टा भून रहे एक ठेले के पास रुक गए.

मुख्यमंत्री ने ठेले पर खुद भुट्टा भूना और वहां पहले से मौजूद एक बुजुर्ग महिला को भी अपने हाथ से भुना हुआ भुट्टा दिया और उनका हालचाल जाना.इसके बाद उन्होंने खुद भी भुट्टे का स्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया और कहा कि स्थानीय श्रमिकों और छोटे व्यापारियों की मेहनत ही राज्य की असली ताकत है.उन्होंने युवाओं से स्वावलंबन, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का भी आग्रह किया.

मुख्यमंत्री के इस व्यवहार को उनकी विनम्रता और जनता के प्रति जुड़ाव के रूप में देखा जा रहा है.यह भी संदेश देता है कि एक सशक्त समाज वही है जहाँ नेतृत्व और आमजन के बीच संवाद और सम्मान की भावना हो. इससे पहले भी मई 2022 में, उन्होंने खटीमा में एक ठेले पर रुककर भुट्टे का स्वाद लिया था, जिससे लोग उनकी सादगी को देखकर हैरान रह गए थे.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में डायबिटीज का ‘साइलेंट अटैक’: 3 लाख से ज्यादा संभावित मरीज, अब स्कूलों-आंगनबाड़ी में होगी बच्चों की जांच

देहरादून:उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर…

12 hours ago

चमोली: माता सीता के इकलौते प्राचीन मंदिर पर संकट, जर्जर भवन में सिमटी आस्था; बीकेटीसी के बजट पर उठे सवाल

देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले के ज्योतिर्मठ विकासखंड स्थित चाईं गांव में आस्था का बड़ा…

13 hours ago

देहरादून: रोजगार के लिए सड़क पर उतरे युवा, सचिवालय कूच के दौरान पुलिस से हुई तनातनी; सरकार से माँगा जवाब

देहरादून: उत्तराखंड में भर्तियों की मांग को लेकर मंगलवार को बेरोजगारों का आक्रोश सड़कों पर…

14 hours ago

भर्ती घोटालों पर भड़के युवा: गैरसैंण में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला, इस्तीफे की मांग

गैरसैंण: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं से नाराज युवा…

14 hours ago

बदरीनाथ दान चोरी केस: प्रमोद नौटियाल की नियुक्ति पर घमासान, बीजेपी-कांग्रेस में तीखी बयानबाजी

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का पलटवार, बोले- गोदियाल के आरोप बेबुनियाद,…

15 hours ago

उत्तराखंड में मानसून का ‘प्रलय’: देहरादून में सड़कों पर बहा सैलाब, संवेदनशील इलाकों में अलर्ट; प्रशासन 24 घंटे मुस्तैद

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राजधानी देहरादून से…

2 days ago