Categories: UTTARAKHAND

गढ़वाल में सीएम धामी का दमदार रोड शो: श्रीनगर-उत्तरकाशी में गरजी जनसभाएं, भाजपा प्रत्याशी के लिए जुटाया जनसमर्थन

श्रीनगर: उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर प्रचार के तहत आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा। इस मौके पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और विधायक विनोद कंडारी भी उपस्थित रहे।

श्रीनगर में जनता से संवाद
सीएम धामी ने श्रीनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में विकास की गति को नई दिशा दे रही है और जनता के सहयोग से निकाय चुनाव में भी जीत हासिल करेगी।

उत्तरकाशी में किया रोड शो और जनसभा को संबोधित
इसके बाद सीएम धामी ने उत्तरकाशी के जोशियाड़ा में रोड शो किया और नगर पालिका बाड़ाहाट के भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किशोर भट्ट के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “जैसा उत्साह पिछले चुनावों में दिखा था, वैसा ही जोश आज भी नजर आ रहा है। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि 23 जनवरी को कमल के निशान पर वोट दें। उत्तराखंड ने 22 सालों के इतिहास में मिथक तोड़ा है, जब प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनी। अब जनता का संकल्प है कि निकाय चुनाव में भाजपा को जीत दिलाकर प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनाए।”

विकास के नए आयाम
सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने उत्तरकाशी में 189 करोड़ रुपये की विद्युत परियोजनाओं का शुभारंभ किया और कहा कि रंवाई घाटी प्रदेश के लिए प्रेरणा बन चुकी है। भटवाड़ी विकासखंड में शत-प्रतिशत घरों में जलापूर्ति हो चुकी है।

सख्त कार्रवाई का ऐलान
सीएम ने गौकशी, लैंड जिहाद और थूक जिहाद जैसे मुद्दों पर सख्त रुख अपनाने का वादा किया। उन्होंने कहा, “ऐसे कृत्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। हमारी सरकार ने समान नागरिक संहिता की नियमावली को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी है, जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा।”

रोजगार और विकास पर जोर
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 19,000 युवाओं को रोजगार देने का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार जो वादे करती है, उन्हें पूरा करती है। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि नजूल भूमि की समस्याओं का भी शीघ्र समाधान होगा।

भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट को जीताने की अपील
किशोर भट्ट के समर्थन में बोलते हुए सीएम ने कहा कि उनके द्वारा किए गए वादे मेरे वादे हैं। “आपके काम के लिए उन्हें देहरादून नहीं आना पड़ेगा, अब हर समस्या का समाधान यहीं होगा।”

कांग्रेस पर निशाना
सीएम धामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से विकास विरोधी रही है, लेकिन भाजपा प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए संकल्पित है।

जनता का उत्साह बना अभूतपूर्व
रोड शो और जनसभाओं के दौरान जनता का जोश और समर्थन सीएम धामी के साथ दिखा। उन्होंने इसे भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों में जनता के विश्वास का परिणाम बताया।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

8 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

9 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

9 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

9 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

14 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

14 hours ago