Categories: UTTARAKHAND

कानून-व्यवस्था पर सीएम धामी का कड़ा रूख: अपराधियों पर कसेगी सरकार की सख्त नकेल

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि देवभूमि की शांति को भंग करने वाले आपराधिक तत्वों के खिलाफ सरकार पूरी सख्ती से कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग शांतिप्रिय हैं और अगर कोई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग यहां आकर अशांति फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, तो इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीएम धामी ने सोमवार को बताया कि ऐसे आपराधिक तत्वों की पहचान के लिए राज्य में एक व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें कानून अपने अनुसार कार्रवाई करेगा। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

हाल ही में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हुई मतांतरण, लव जिहाद और डकैती जैसी घटनाओं की समीक्षा की थी और इन मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए थे।

जनसांख्यिकीय परिवर्तन की समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने सभी एजेंसियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तराखंड को अन्य राज्यों के अपराधियों की शरणस्थली नहीं बनने दिया जाएगा। सीमावर्ती जिलों में सघन अभियान चलाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

6 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

6 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

6 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

7 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

11 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

12 hours ago