states news

नीट पेपर लीक मामले में विधायक कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन

खटीमा मुख्य चौक पर भाजपा सरकार का किया पुतला दहन

नकल माफियाओं से मिली भगत और सरकार की विफलता का लगाया आरोप।

निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग।

खटीमा, ऊधम सिंह नगर।नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी के नेतृत्व में आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, नकल माफियाओं के साथ मिली भगत तथा सरकार की विफलता का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया तथा मुख्य चौक पर भाजपा की केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं विधायक व उप नेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी ने कहा कि भ्रष्टाचार और सरकार की लापरवाही के कारण युवाओं के मेहनत और उनके माता-पिता की गाढ़ी कमाई पर पानी गिर गया है। उन्होंने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, किसानों के साथ हो रहे अन्याय और महिलाओं के साथ बढ़ते हुए अपराध व अत्याचार को लेकर सरकार पर जमकर देखा प्रहार किया। विधायक कापड़ी ने प्रधानमंत्री द्वारा की गई अपील पर कहा कि के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की बातों को मानना बंद कर दिया है क्योंकि वह जानते हैं कि प्रधानमंत्री वीक हैं तभी तो पेपर लीक है। विधायक कापड़ी ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की ताकि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना हो।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति मामला: नैनीताल हाईकोर्ट का सख्त रुख, सरकार को प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दिया 2 हफ्ते का समय

नैनीताल | उत्तराखंड में लंबे समय से लंबित लोकायुक्त की नियुक्ति के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट…

3 hours ago

नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट: लामाचौड़ में 30 हेक्टेयर वन भूमि पर बनेगा नया परिसर, शासन ने दी प्रशासनिक स्वीकृति

नैनीताल/देहरादून | उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय (High Court)…

3 hours ago

PM मोदी के आह्वान पर महाअभियानहरिद्वार में 100 फीट लंबा तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा; मंत्री मदन कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हरिद्वार | स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी…

4 hours ago

4.80 करोड़ श्रद्धालुओं के बाद हरिद्वार का हाल: घाटों पर जमा हुआ 7000 मीट्रिक टन कचरा, नगर निगम ने शुरू किया महासफाई अभियान

कांवड़ मेला संपन्न: 4.80 करोड़ श्रद्धालुओं के लौटने के बाद हरिद्वार में महासफाई अभियान, 7,000…

4 hours ago

नदी के तेज बहाव से महावत की गोद तक: जानिए जिंदगी की जंग जीतने वाली हथिनी ‘मालिनी’ की अनोखी कहानी

विश्व हाथी दिवस विशेष: कोटद्वार की मालन नदी से रेस्क्यू की गई थी गंभीर घायल हथिनी,…

11 hours ago