UTTARAKHAND

स्वाद के विवाद में चली गोली, रुद्रपुर पुलिस ने दबोचे तीन ‘चाऊमीन हमलावर’

रुद्रपुर। शहर के रम्पुरा क्षेत्र में चाऊमीन खाने के दौरान हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। चाऊमीन के ठेले पर मामूली बात को लेकर तीन युवकों ने न सिर्फ दुकानदार पर हमला किया, बल्कि सरेराह फायरिंग कर दहशत फैला दी। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीनों हमलावरों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा और अवैध चाकू बरामद हुए हैं।

क्या था पूरा मामला?
बीती 8 मई की शाम रम्पुरा के वार्ड नंबर 22 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चाऊमीन के ठेले वाले सोमवीर के साथ तीन युवकों— संजय कोली, कमल कोली और अमन पांडे का विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने सोमवीर पर हमला कर दिया और दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग कर दी। सरेबाजार हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने टीमों का गठन कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीमें लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थीं और मुखबिरों का जाल बिछाया गया था।

पहली सफलता: 12 मई को पुलिस ने एफएसएल (FSL) रोड के पास झाड़ियों में छिपे संजय कोली और कमल कोली को घेराबंदी कर दबोच लिया। इनके पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और चाकू बरामद हुआ।

तीसरा आरोपी गिरफ्तार: फरार चल रहे तीसरे आरोपी अमन पांडे को पुलिस ने आज (13 मई) ब्लॉक रोड से उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह रामपुर भागने की फिराक में था।

अपराधिक इतिहास और बरामदगी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी संजय कोली और अमन पांडे का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है और उन पर पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इन पर कठोर निरोधात्मक कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

बरामदगी का विवरण:

संजय कोली: 01 अवैध तमंचा (315 बोर) एवं 02 खोखा कारतूस।

कमल कोली व अमन पांडे: दहशत फैलाने में प्रयुक्त 02 अवैध चाकू।

एसएसपी का सख्त संदेश: “अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सरेआम कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”

पुलिस टीम की सफलता:
इस सफल अनावरण में कोतवाल प्रकाश दानू, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल जोशी, रम्पुरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार, धीरज टम्टा और रम्पुरा चौकी की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति मामला: नैनीताल हाईकोर्ट का सख्त रुख, सरकार को प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दिया 2 हफ्ते का समय

नैनीताल | उत्तराखंड में लंबे समय से लंबित लोकायुक्त की नियुक्ति के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट…

4 hours ago

नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट: लामाचौड़ में 30 हेक्टेयर वन भूमि पर बनेगा नया परिसर, शासन ने दी प्रशासनिक स्वीकृति

नैनीताल/देहरादून | उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय (High Court)…

4 hours ago

PM मोदी के आह्वान पर महाअभियानहरिद्वार में 100 फीट लंबा तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा; मंत्री मदन कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हरिद्वार | स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी…

4 hours ago

4.80 करोड़ श्रद्धालुओं के बाद हरिद्वार का हाल: घाटों पर जमा हुआ 7000 मीट्रिक टन कचरा, नगर निगम ने शुरू किया महासफाई अभियान

कांवड़ मेला संपन्न: 4.80 करोड़ श्रद्धालुओं के लौटने के बाद हरिद्वार में महासफाई अभियान, 7,000…

5 hours ago

नदी के तेज बहाव से महावत की गोद तक: जानिए जिंदगी की जंग जीतने वाली हथिनी ‘मालिनी’ की अनोखी कहानी

विश्व हाथी दिवस विशेष: कोटद्वार की मालन नदी से रेस्क्यू की गई थी गंभीर घायल हथिनी,…

12 hours ago