Categories: UTTARAKHAND

2027 के रण से Congress बाहर! केदारनाथ उपचुनाव में BJP की जीत पर गरजे सीएम धामी

देहरादून: केदारनाथ उपचुनाव में मिली शानदार जीत के बाद रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ की जागरूक जनता ने क्षेत्रवाद, जातिवाद और दुष्प्रचार की राजनीति को सिरे से खारिज कर दिया है।

सीएम धामी ने तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस ने इस उपचुनाव को 2027 के सेमीफाइनल के तौर पर प्रचारित किया था, लेकिन परिणाम ने उन्हें 2027 के फाइनल से ही बाहर कर दिया। यह जीत केवल भाजपा की नहीं, बल्कि विकास, सनातन संस्कृति और केदारवासियों की है।”

विकास का नया अध्याय शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जीत के साथ भाजपा ने केदारनाथ में विकास की अलख को और मजबूत किया है। क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच दिलाने और केदारघाटी के विकास को प्राथमिकता देने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने ऐलान किया कि सरकार जल्द ही केदारनाथ में एक अत्याधुनिक साइंस सेंटर की स्थापना करेगी और पुराने शासनादेशों को धरातल पर उतारने का काम करेगी।

कांग्रेस को जनता ने सिखाया सबक

सीएम धामी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा संगठन और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने विपक्ष द्वारा लगाए गए झूठे और बेबुनियाद आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस को उनके कृत्यों का उचित जवाब दिया है। यह परिणाम क्षेत्रवाद और जातिवाद पर विकास और राष्ट्रवाद की जीत का प्रतीक है।

कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल

प्रदेश कार्यालय में जीत का जश्न मनाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। मंच तक पहुंचने के दौरान मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। खासतौर पर महिला कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। बलबीर रोड भाजपा कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा रहा।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, रेखा आर्या और सुबोध उनियाल जैसे वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जीत भाजपा की विकास यात्रा का नया अध्याय लिखेगी और पार्टी इसी जोश के साथ 2027 के चुनावों की तैयारी करेगी।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

12 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

13 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

13 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

16 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago