Categories: Business

वित्त वर्ष 2025 की शुरुआत में कंपनियों का मुनाफा चमका, ICRA के अनुसार मार्जिन में 15-18% की बढ़ोतरी!

भारतीय कंपनियों का ऑपरेटिंग मार्जिन चालू वित्त वर्ष (FY2025) की पहली तिमाही में 15 से 18 प्रतिशत के बीच रह सकता है। सोमवार को आई एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई। IANS की खबर के मुताबिक, आईसीआरए की रिपोर्ट में कहा गया कि आने वाले समय में ग्लोबल लेवल पर आर्थिक गतिविधियां, भारत में मानसून की चाल बड़े फैक्टर होंगे, जिन्हें मॉनिटर करना होगा।

खबर के मुताबिक, आईसीआरए के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और को-ग्रुप हेड- कॉरपोरेट रेटिंग्स, किंजल शाह ने कहा कि एफएमसीजी, ऑटोमोटिव, होटल और एयरलाइन में अच्छी मांग होने के चलते वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में कंपनियों की आय में सालाना आधार पर 5 प्रतिशत और क्रमिक आधार पर 6.3 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है।

पावर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में ग्रोथ मजबूत है। शाह ने आगे कहा कि फर्टिलाइजर और केमिकल सेक्टर में कच्चे माल की लागत में कमी और मांग में धीमापन आने के कारण आय में गिरावट हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के चलते इन्फ्रास्ट्रक्चर गतिविधियां बंद रहने और अधिक बेस होने के कारण वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में मार्जिन में मामूली गिरावट (तिमाही आधार पर) देखने को मिल सकती है। वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में लागत कम होने और कीमतों में बढ़ोतरी के कारण ऑटो, पावर, फार्मा, मेटल और माइनिंग सेक्टर की ओर से सालाना आधार पर ऑपरेटिंग मार्जिन में इजाफा देखने को मिला था।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

13 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

13 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

14 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago