मणिपुर: पूर्वोत्तर भारत के राज्य मणिपुर में बीते लंबे समय से जारी हिंसा ने अब तक रुकने का नाम नहीं लिया है। हालांकि, केंद्र सरकार अब इस मुद्दे पर एक्शन मोड में आ गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मणिपुर के हालात को लेकर गृह मंत्रालय में अहम बैठक की है।
आपको बता दें कि इससे पह कल गृह मंत्री ने मणिपुर राज्यपाल से भी मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इस बैठक में हिंसा को समाप्त करने के लिए कोई बड़ा फैसला किया जा सकता है।
मणिपुर के हालात को लेकर गृह मंत्रालय में हुई बैठक में भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे, अगले सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, मणिपुर के डीजीपी राजीव सिंह, सीआरपीएफ के पूर्व प्रमुख और मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह और कई अन्य बड़े अधिकारी पहुंचे थे। हालांकि, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह इस बैठक में नहीं पहुंचे थे।
गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए आज एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक तकरीबन डेढ घंटे तक चली। इस बैठक में मणिपुर में हालत ठीक करने को लेकर हुआ मंथन। बैठक में NCRB के डीजी विवेक गोगिया भी गृह मंत्रालय पहुंचे थे।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…