Categories: UTTARAKHAND

मां से मिलने एम्स पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जाना हेल्थ अपडेट

ऋषिकेश:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ऋषिकेश के एम्स पहुंचे। यहां उन्होंने छठवीं मंजिल के जिरियाट्रिक वार्ड (वृद्धावस्था वार्ड) में भर्ती अपनी माता सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। एम्स पहुंचने पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह सहित चिकित्सक, फैकल्टी सदस्य और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। योगी ने पहले एम्स निदेशक से अपनी मां का हालचाल पूछा और उनके स्वास्थ्य व उपचार संबंधी जानकारी ली। इसके बाद वह जिरियाट्रिक वार्ड में मां के पास पहुंचे। वार्ड में उन्होंने करीब 30 मिनट अपनी मां के साथ व्यतीत किए। बता दें कि सीएम योगी की मां को जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसी महीने वह दूसरी बार भर्ती हुई हैं। एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं। पिछली बार आंखों में संक्रमण की दिक्कत हुई थी।

Tv10 India

Recent Posts

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

53 mins ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

20 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

21 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

21 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

24 hours ago