Categories: UTTARAKHAND

शुरू होने वाली है अमरनाथ यात्रा, अमित शाह ने सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

श्रीनगर: अमरनाथ श्राइन बोर्ड और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जहां 29 जून से शुरू होनेवाली अमरनाथ यात्रा के लिए कमर कस ली है वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने आज जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हाालात पर एक बैठक की। इसमें अमरनाथ यात्रा को लेकर भी सुरक्षा की स्थिति पर चर्चा हुई है। गृह मंत्री ने एनएसए अजीत डोभाल और सेना प्रमुखों के साथ यह उच्चस्तरीय बैठक की।

इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी शामिल हुए। इसके साथ ही इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, सीआरपीएफ के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह, जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक आरआर स्वैन और अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सेना के चीफ, वाईस चीफ, सेना के 15 और 16 कोर कमांडर भी बैठक में मौजूद रहे।

बता दें कि अमरनाथ  यात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त को समाप्त होगी।  अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग 1 जून से शुरू होगी। वहीं गुफा  तक हेलीकॉप्टर सेवा की दरों की घोषणा जल्द ही श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा की जाएगी। 

आपको बता दें कि वार्षिक यात्रा दो मार्गों से होती है – अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबा छोटा लेकिन खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग। इस यात्रा में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु आते हैं जो अमरनाथ गुफा मंदिर के भीतर भगवान शिव की प्राकृतिक रूप से बनी बर्फ के हिमलिंग के दर्शन करने आते हैं।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

6 mins ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

33 mins ago

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

2 hours ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

22 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

22 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

23 hours ago