T20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। दोनों टीमें के लिए टी20 वर्ल्ड कप किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है, जिसे वह हर हाल में भूलना चाहेंगी। टीम सुपर-8 में भी नहीं पहुंच पाई। दोनों टीमों के गेंदबाज और बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। लेकिन दोनों टीमों के पास टी20 वर्ल्ड कप 2026 में क्वालीफाई करने का एक रास्ता बचा हुआ है।
T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की धरती पर होना है। मेजबान होने की वजह से दोनों ही टीमें पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में पहुंचने वाली सभी टीमें (भारत, अन्य सात) डायरेक्ट टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लेंगी। यानी श्रीलंका को मिलाकर कुल 9 टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जगह पक्की कर लेंगी। इसके अलावा तीन टीमें जो 30 जून, 2024 तक ICC की T20I रैंकिंग में टॉप पोजीशन पर होंगी। वह भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जगह बनाएंगी। यहां पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के लिए मौका बन रहा है।
मौजूदा आईसीसी टी20 रैंकिंग में न्यूजीलैंड की टीम छठे नंबर पर मौजूद है। वहीं पाकिस्तानी टीम सातवें नंबर पर काबिज है। आईसीसी टी20 रैंकिंग के टॉप-10 में कोई भी ऐसी टीम नहीं है, जो इनका खेल बिगाड़ सके और 30 जून तक इन टीमों के टॉप-10 में ही रहने की उम्मीद हैं। ऐसे में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें रैंकिंग के आधार पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं।
देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…
देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…
हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…