Categories: sports news

शमी की सफल सर्जरी, क्रिकेट फील्ड पर जल्द वापसी का वादा

नई दिल्ली :भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी काफी वक्त से क्रिकेट से दूर हैं. वे विश्व कप 2023 के बाद से टीम इंडिया में नहीं दिखे हैं. शमी चोटिल थे. वे इस वजह से काफी परेशान थे. लेकिन अब शमी ने लेटेस्ट अपडेट शेयर किया है. शमी ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्होंने पैर का ऑपरेशन करवाया है. यह सर्जरी सफल रही है. शमी ने हॉस्पिटल से कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं.

दरअसल शमी ने एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. ये फोटो हॉस्पिटल की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”अभी-अभी मेरी अकिलीज़ टेंडन की एड़ी का सफल ऑपरेशन हुआ है! ठीक होने में समय लगेगा, लेकिन मैं अपने पैरों पर जल्द ही वापस खड़ा हो जाऊंगा.” शमी के पैर में चोट लगी थी. इसी वजह से वे लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. शमी के कमबैक में अब और ज्यादा वक्त लगेगा. शमी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से बाहर हो जाएंगे. उनकी चोट की वजह से गुजरात टाइटंस को काफी नुकसान होगा. वे इसके साथ ही टी20 विश्व कप 2024 से भी बाहर हो सकते हैं.

विश्व कप के दौरान लगी थी चोट
शमी को 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए वनडे विश्व कप फाइनल 2023 के दौरान ही चोट लगी थी। वह चोटिल टखने के साथ ही विश्व कप में खेले थे। टूर्नामेंट में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सात मैचों में 24 विकेट लिए थे। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। हालांकि, इसके बाद वह लगातार क्रिकेट एक्शन से दूर हैं। 

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

9 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

9 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

10 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

12 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago