Life Style

गाजर-आलू की कुरकुरी टिक्की: हेल्दी और टेस्टी स्नैक की आसान रेसिपी

आजकल लोग हेल्दी और घर का बना खाना ज्यादा पसंद करते हैं। बिगड़ती लाइफस्टाइल और बाहर के तले-भुने खाने से सेहत पर असर पड़ता है, इसलिए घर पर बने पोषण से भरपूर स्नैक्स को प्राथमिकता दें। अगर आप भी शाम की चाय के साथ कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो गाजर-आलू टिक्की आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

इस टिक्की का क्रिस्पी टेक्सचर और स्वाद इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का फेवरेट बना देता है। इसे कटलेट की तरह बनाया जाता है और इसे सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।


गाजर-आलू टिक्की के लिए आवश्यक सामग्री

गाजर (लाल वाली) – 2 (कद्दूकस की हुई)
कच्चे आलू – 5-6 (कद्दूकस किए हुए)
प्याज – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
लहसुन – 4-5 कलियां (बारीक कटी हुई)
अदरक – 1 इंच (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 3 (बारीक कटी हुई)
कॉर्न फ्लोर – 3-4 चम्मच
ब्रेड क्रम्ब्स – 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
फ्राई करने के लिए तेल


गाजर-आलू टिक्की बनाने की विधि

1. सामग्री की तैयारी

👉 सबसे पहले आलू को अच्छी तरह धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें।
👉 आलू का अतिरिक्त पानी निकालने के लिए उसे 3-4 बार पानी से धो लें और अच्छे से निचोड़ लें।
👉 गाजर को भी धोकर छील लें और कद्दूकस करने के बाद अच्छे से निचोड़ लें ताकि उसका पानी निकल जाए।

2. मिश्रण तैयार करें

👉 एक बड़े बर्तन में कद्दूकस की हुई गाजर और आलू डालें।
👉 इसमें प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, कॉर्न फ्लोर, ब्रेड क्रम्ब्स और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
👉 अब इस मिश्रण को हाथों से टिक्की का आकार दें।

3. टिक्की को सेंकें

👉 एक नॉन-स्टिक पैन में हल्का सा तेल लगाएं और उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
👉 जब तेल गरम हो जाए, तो तैयार टिक्कियों को तवे पर रखें।
👉 टिक्कियों को धीमी-मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें
👉 जब टिक्कियां अच्छे से क्रिस्पी हो जाएं, तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लें।


कैसे सर्व करें?

गाजर-आलू टिक्की को गरमा-गरम हरी चटनी, टमाटर सॉस या चाय के साथ सर्व करें। इन टिक्कियों में कच्चे आलू होने के कारण यह अंदर से सॉफ्ट और बाहर से क्रिस्पी बनती हैं, जिससे इनका स्वाद और भी मजेदार लगता है।

👉 टिप: आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा गरम मसाला और चाट मसाला डालकर इसे और भी ज्यादा टेस्टी बना सकते हैं।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

3 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

4 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

4 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

7 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago