Categories: UTTARAKHAND

LAC Accident: बलिदानी भूपेंद्र की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

देहरादून: लद्दाख टैंक हादसे में शहीद हुए भारतीय सेना में डीएफआर उत्तराखंड के बलिदानी शहीद भूपेंद्र नेगी मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। परिजनों के अंतिम दर्शन के बाद गांव के पैतृक बोडोली घाट पर उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया।

इस दौरान सेना के जवानों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। बलिदानी की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसमें गणमान्य लोगों के साथ क्षेत्रवासियों ने भी नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। पाबौ व्यापार मंडल के आह्वान पर पाबौ बाजार भी पूर्ण रूप से बंद रहा। व्यापारियों ने सड़क के किनारे खड़े होकर पुष्प वर्षा कर शहीद को अंतिम विदाई दी।

पाबौ ब्लॉकों के बिशल्ड गांव में बलिदानी भूपेंद्र सिंह नेगी का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह सेना के वाहन से घर पहुंचा। तिरंगे में लिपटे बेटे के पार्थिव शरीर को देखकर परिजन बिलख पड़े, जबकि उनकी पत्नी, अशी देवी, पार्थिव शरीर देख बेसुध हो गईं।

इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। इसके बाद जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पाबौ के बोडोली घाट पर लाया गया, जहां सेना के जवानों ने उन्हें सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी। उनके पार्थिव शरीर को उनके बेटे बड़े कुनाल ने मुखाग्नि दी।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी भूपेंद्र सिंह नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह देश के लिए एक भावुक पल है, लेकिन भूपेंद्र के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों से ही देश के लिए बलिदान हुए जवानों के पार्थिव शरीर उनके गांव और उनके घर लाए जाते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि बलिदानी जवान के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। परिजनों से बात करके, उनके सुझावों के अनुसार, उनके गांव के मार्ग या विद्यालय का नाम शहीद के नाम पर रखा जाएगा।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

10 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

11 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

11 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

14 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago