Categories: UTTARAKHAND

Lok Sabha Election 2024: आज कोटद्वार में जनसभा करेंगे अमित शाह

भाजपा के स्टार प्रचारकों का उत्तराखंड आने का सिलसिला जारी है। भाजपा ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 40 लोगों के नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किए हैं. आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोटद्वार में जनसभा करेंगे और कल बुधवार को अनुराग ठाकुर चकराता में जनसभा करेंगे।

Dehradun :केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को दोपहर दो बजे कोटद्वार भाबर के दुर्गापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में होने वाली इस जनसभा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स कोटद्वार पहुंच गई है। गृहमंत्री के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी 17 अप्रैल को चकराता में जनसभा करेंगे। उनका सहसपुर में भी रोड शो होगा। इससे पहले सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव प्रचार को धार देने उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्होंने मसूरी में आयोजित जनसभा में टिहरी सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।जेपी नड्डा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ आज के दिन हम आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर अग्रसर है। कोरोना काल में भारत की ताकत को सबने देखा है। लॉकडाउन लगाया गया, लोगों को बचाने का काम किया गया, वैक्सीन बनाई गई, और दुनिया को नई राह दिखाई गई। देश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कई महामारी में वैक्सीन दशकों तक नहीं आई, लेकिन मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीन कम समय में बनाकर मिसाल कायम की। डिजिटल के क्षेत्र में भी कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

12 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

13 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

13 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

16 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago