Categories: UTTARAKHAND

Dehradun: अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा; डॉक्टरों पर लापरवाही के गंभीर आरोप

देहरादून: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के झाझरा स्थित एक निजी अस्पताल में एक 60 वर्षीय महिला की ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीणों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया, जिससे महिला की जान गई।

घटना के अनुसार, 15 अक्तूबर को सेलाकुई की पुरबिया बस्ती निवासी माया देवी (60) का घर में गिरने से हाथ की हड्डी टूट गई थी। परिजनों ने उन्हें झाझरा स्थित सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में जांच के दौरान माया देवी का रक्तचाप अधिक पाया गया, जिसके बाद चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि ऑपरेशन तब किया जाएगा जब उनका रक्तचाप सामान्य हो जाएगा।

सोमवार को सुबह करीब 10:30 बजे महिला के हाथ का ऑपरेशन किया गया, जो सफल रहा। ऑपरेशन के बाद, दोपहर 12:30 बजे तक सब ठीक था। लेकिन शाम होते-होते महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। शाम 5:30 बजे उन्हें पहला हृदयघात हुआ और शाम 6:30 बजे दूसरा। इसके बाद, 7:15 बजे महिला की मृत्यु हो गई।

महिला के परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया और शव को लेकर घर चले गए। ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हालात काबू में आए। मामले की जांच की जा रही है।

चिकित्सकों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक:

महिला की मौत की सूचना के बाद चार दर्जन से अधिक ग्रामीण अस्पताल में पहुंच गए। ग्रामीणों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। चिकित्सकों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंची प्रेमनगर थाना पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत करवाया। 

सुभारती अस्पताल के मार्केटिंग एवं प्रचार प्रसार प्रमुख प्रशांत कुमार भटनागर ने बताया कि महिला पहले से उच्च रक्तचाप की मरीज थी। मरीज के परिजनों को ऑपरेशन के जोखिम संबंधी जानकारी दी गई थी। ऑपरेशन के बाद महिला का स्वास्थ्य सामान्य था। लेकिन, शाम को मरीज का रक्तचाप बढ़ गया। दो बार लगातार हृदयघात आने के बाद महिला की मौत हो गई। वहीं, प्रेमनगर थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

2 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

3 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

3 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

3 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

8 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

8 hours ago