Categories: UTTARAKHAND

Bomb Threats: देहरादून एयरपोर्ट पर विमान में बम की सूचना से हड़कंप, जांच एजेंसियों ने फ्लाइट को घेरा

देहरादून: देहरादून एयरपोर्ट पर एक विमान में बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दल ने विमान को घेर लिया। एयरपोर्ट पर डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंची। कई घंटे तक इस विमान की तलाशी ली गई।

देहरादून एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ को ट्विटर हैंडल पर एलाइंस एयर के विमान में बम मिलने की सूचना मिली। यह फ्लाइट शाम करीब 4:30 बजे अमृतसर से देहरादून पहुंची थी। इस फ्लाइट के देहरादून पहुंचते ही सुरक्षा एजेंसियों ने इसे घेर लिया। आनन-फानन सभी 32 पैसेंजर को नीचे उतरा गया। जिसके बाद विमान को एक वाहन से खींचकर एयरपोर्ट टर्मिनल से लगभग तीन किलोमीटर दूर रनवे की शुरुआत में ले जाया गया। जहां सीआईएफ, उत्तराखंड पुलिस और बम निरोधक दल ने विमान को घेर लिया। इस दौरान एयरपोर्ट पर हड़कंप की स्थिति बनी रही।
देहरादून एयरपोर्ट पर जिस वक्त एलाइंस एयर के विमान में बम की सूचना मिली। उस वक्त अन्य शहरों की फ्लाइट्स को देहरादून आना था, लेकिन इन फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट पर जीरो जोन कर दिया गया। वहीं एयरपोर्ट पर यात्रियों को भी अंदर ही रोक दिया गया।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

8 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

8 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

8 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

8 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

13 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

14 hours ago