Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड: 200 किसानों के ट्यूबवेल सौर ऊर्जा से होंगे संचालित, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ

प्रदेश के 200 किसानों के ट्यूबवेल अब सौर ऊर्जा से संचालित होंगे। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान योजना के तहत इस योजना के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। रुड़की और काशीपुर क्षेत्रों के किसानों को “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट का लाभ मिलेगा।

देहरादून: उत्तराखंड के 200 किसानों के ट्यूबवेल अब बिजली के बजाए सौर ऊर्जा से चलेंगे। बिजली के बिल उनके लिए सिरदर्द साबित नहीं होंगे। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान योजना (पीएम कुसुम योजना) के तहत पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 200 किसानों को इसका लाभ दिया जाएगा।

पीएम कुसुम योजना के तहत रुड़की विद्युत वितरण खंड नगर के रुड़की के अंतर्गत 11 केवी कोटा मुरादनगर और 11 केवी मनुबास फीडर के अलावा काशीपुर के तहत 11 केवी मानपुर पीटीडब्ल्यू और 11 केवी हरिनगर फीडर से जुड़े हुए किसानों को पहले आओ-पहले पाओ के तहत ट्यूबवेल पर सोलर सिस्टम लगाने की छूट मिलेगी।

आवेदन केवल वेबसाइट  https://mnreliveportal.hkapl.in/Uttrakhand.html के माध्यम से कर सकते हैं। छह किलोवाट व 10 किलोवाट के सिस्टम लगाए जा सकते हैं। किसानों को आवेदन के बाद सात दिन के भीतर दो हजार रुपये शुल्क जमा करना होगा। इस योजना में केंद्र व राज्य सरकार से अनुदान मिलेगा।

छह किलोवाट के लिए किसान को एक लाख एक हजार 54 रुपये और 10 किलोवाट के लिए एक लाख 91 हजार 830 रुपये उपभोक्ता अंश के देने होंगे। अगर 14 दिन के भीतर ये पैसा जमा न कराया तो आवेदन निरस्त होने के साथ ही शुल्क के दो हजार रुपये भी जब्त हो जाएंगे। किसान को आवेदन के लिए संबंधित भूमि की खतौनी या खसरे की प्रतिलिपि, आवेदक का नवीनतम फोटो, संबंधित भूमि पर ट्यूबवेल के वैध बिजली कनेक्शन का बिल भी अपलोड करना होगा।

किस सोलर सिस्टम में कितना आएगा खर्च, कितनी छूट

सोलर सिस्टम की क्षमता कुल लागत- केंद्रीय अनुदान- राज्य अनुदान किसान का खर्च

6 किलोवाट 3,37,303- 1,47,656- 88,593 1,01,054

10 किलोवाट 5,62,172- 2,31,464- 1,38,878 1,91,830

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

8 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

8 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

8 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

9 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

13 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

14 hours ago