देहरादून:उत्तराखंड में प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को दी जाने वाली पैरासिटामोल सिरप की गुणवत्ता पर भी शिकंजा कसा है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने प्रदेश भर में निरीक्षण कर सिरप के नौ सैंपल एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
एफडीए के अपर आयुक्त और राज्य ड्रग कंट्रोलर, ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि यह कार्रवाई स्वास्थ्य सचिव व एफडीए आयुक्त डॉ. आर राजेश कुमार के दिशा-निर्देशों पर की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के सभी औषधि निरीक्षकों को विशेष रूप से चार साल से कम आयु के बच्चों को दिए जाने वाले पैरासिटामोल सिरप की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल एकत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में, रविवार को विभागीय टीमों ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया और पैरासिटामोल सिरप के कुल नौ सैंपल जांच हेतु देहरादून स्थित प्रयोगशाला भेजे। ताजबर सिंह जग्गी ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि वे केवल डॉक्टरों के परामर्श पर ही अपने बच्चों को पैरासिटामोल सिरप दें।
कफ सिरप के खिलाफ भी अभियान जारी
अपर आयुक्त ने यह भी जानकारी दी कि प्रदेशभर में कफ सिरप के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। हाल ही में ऊधमसिंह नगर जिले में की गई कार्रवाई का ब्यौरा देते हुए उन्होंने बताया:
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…