UTTARAKHAND

उत्तराखंड में आपदा की तबाही: प्रधानमंत्री मोदी जल्द करेंगे प्रभावित इलाकों का दौरा, नुकसान का लेंगे जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में इस मानसून सीजन में हुई भारी बारिश और भूस्लखन ने भारी तबाही मचाई है। आपदा से हुए भारी नुकसान का जायजा लेने और राहत कार्यों की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही प्रदेश के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक उनके दौरे की कोई आधिकारिक तारीख या कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा आपदा की गंभीरता और राज्य सरकार द्वारा केंद्र से मांगी गई विशेष वित्तीय सहायता के मद्देनजर हो रहा है। इस दौरान वे प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर सकते हैं और कुछ जगहों पर स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं, ताकि नुकसान का सीधे तौर पर आकलन किया जा सके। उम्मीद है कि पीएम मोदी आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना भी देंगे।

आपदा से हजारों करोड़ का नुकसान

इस साल मानसून की बारिश ने राज्य में पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिससे खासकर रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली जैसे जिलों में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश में कई जगहों पर बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें कई जानें गई हैं और सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। हजारों किलोमीटर सड़कें, पुल और सरकारी भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं, और कृषि भूमि को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है।

केंद्र सरकार की टीम कर रही नुकसान का आकलन

प्रधानमंत्री के संभावित दौरे से पहले ही केंद्र सरकार ने एक अंतर-मंत्रालयी टीम को उत्तराखंड भेजा है, जो आपदा से हुए नुकसान का आकलन कर रही है। यह टीम राज्य के सबसे प्रभावित जिलों का दौरा कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट केंद्र को सौंपेगी।इसी रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार राज्य को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

राज्य सरकार ने केंद्र से आपदा की भरपाई के लिए 5,702.15 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज की मांग की है। प्रधानमंत्री के इस दौरे से आपदा राहत और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी आने की प्रबल संभावना है।

Tv10 India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आवास में शहद की मिठास: पहले चरण में निकला 60 किलो शुद्ध शहद, CM धामी ने दिए ‘3-B गार्डन’ विकसित करने के निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी आवास पर मंगलवार को शहद निष्कासन (Honey…

16 hours ago

केदारघाटी में दहशत: मंदाकिनी का अचानक बदला रंग और बढ़ा जलस्तर, निर्माण कार्यों की लापरवाही ने खड़ा किया बड़ा खतरा

न्यूज हाइलाइट्स: समय: मंगलवार सुबह 7:30 बजे। कारण: कुंड बैराज के गेट खोलना और नदी किनारे डंप…

17 hours ago

शुभ मुहूर्त: 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शंखनाद होने वाला है। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 19…

17 hours ago

यमुनोत्री मंदिर समिति का बड़ा बयान: ‘गैर-सनातनियों के प्रवेश पर सरकार ले फैसला, रोकना प्रशासन का काम

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के चारधामों में गैर-सनातनियों के प्रवेश को लेकर छिड़ा विवाद अब गहराता जा रहा…

17 hours ago

उत्तराखंड के 3 जिलों में हिमस्खलन का ‘लेवल-2’ अलर्ट; सैलानियों और स्थानीय लोगों को ऊंचे इलाकों से बचने की सलाह

देहरादून | उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।…

21 hours ago

देहरादून में श्रद्धा का अद्भुत संगम: सीएम धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन, कहा- ‘यह सनातन परंपरा का सम्मान’

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया।…

21 hours ago