देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि युवाओं में तेजी से बढ़ते ई-कल्चर (इलेक्ट्रॉनिक संस्कृति) को संतुलित करने के लिए पी-कल्चर (प्लेग्राउंड संस्कृति) को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि युवा खेलों की ओर आकर्षित हो सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर युवाओं को खेलों से जोड़ना उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने साहसिक खेल गतिविधियों के साथ-साथ सेना, अर्धसैनिक बल और पुलिस भर्ती की तैयारी हेतु पूर्व प्रशिक्षण की भी बात कही।
इसके अलावा, उन्होंने राज्य में युवाओं के लिए परामर्श केंद्र स्थापित करने का सुझाव दिया, जहां उन्हें शिक्षा, रोजगार और करियर मार्गदर्शन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति अभियान को भी प्राथमिकता देते हुए कहा कि युवाओं को जागरूक करने के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
धामी ने विभाग की खेल सुविधाओं के अधिकतम उपयोग और रखरखाव पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
4,000 वर्ग किमी में फैले जोन में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का होगा कड़ाई से…
5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…
10 अगस्त को सैलाब में बह गया था मोटर पुल; NDRF, SDRF, सेना और पुलिस…
साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…
पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…
मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…