UTTARAKHAND

डिजिटल साक्षरता से आत्मनिर्भर बनेंगी थारू समाज की महिलाएं

  • तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
    टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क
    सितारगंज। सिसौना थारू विकास भव में अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्वक हो गया। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री राधा कृष्णा संस्थान (राधा कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट) द्वारा सहयोगी संस्था इन्फो इंटरनेशनल के समन्वय से किया गया था। प्रशिक्षण पूरा होने पर सभी प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदय सिंह राणा, भाजपा उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, ग्राम प्रधान श्रीमती मिथलेश देवी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरेंद्र, श्री राधा कृष्ण संस्थान के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह और मंडल अध्यक्ष मुकेश सांवल मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा रामकुमार, मोनिका, खुशी, इशिता, चंचल, रीमा देवी, हेमंत सिंह राणा एवं सुविधा देवी ने भी कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

पारंपरिक होली नृत्य ने बिखेरी थारू संस्कृति की छटा
समापन सत्र के दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। विशेष रूप से राणा जनजाति की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए पारंपरिक होली नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया और थारू समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया।

महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ेगी संस्था: डॉ. रेखा ठाकुर
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रेखा ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए अतिथियों व सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने बताया:

“इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल और वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है। हमारी संस्था पिछले कई वर्षों से महिलाओं के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए काम कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही संस्था महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और बैंक ऋण दिलाने में भी मदद करती है।”

डॉ. ठाकुर ने आगे कहा कि भविष्य में भी डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता से जुड़े ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाएं तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

5 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

5 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

6 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

8 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago