Categories: UTTARAKHAND

दिल्ली में आज उत्तराखंड के 21 जल विद्युत परियोजनाओं पर मंथन

देहरादून: उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजनाओं को फिर से शुरू करने के लिए एक बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय और वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव भी शामिल होंगे। उत्तराखंड से बैठक में सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम और यूजेवीएनएल के एमडी डॉ. संदीप सिंघल भी शामिल होने जा रहे हैं। यह बैठक जल विद्युत परियोजनाओं के विकास और उनके लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।

दरअसल, प्रदेश में प्रस्तावित 21 जल विद्युत परियोजनाएं ऐसी हैं, जिनके निर्माण में कोई बड़ी बाधा नहीं है। इनमें से 11 परियोजनाएं तो गैर विवादित हैं जबकि 10 परियोजनाएं ऐसी हैं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट की विशेषज्ञ समिति ने हरी झंडी दी हुई है। पिछले दिनों जब इनके निर्माण की कवायद शुरू हुई तो जल शक्ति मंत्रालय ने पर्यावरणीय कारणों का हवाला देते हुए अड़ंगा लगा दिया था। फिर लोकसभा चुनाव की वजह से मामला लटका रहा। अब नई सरकार बनने के बाद फिर इसकी कवायद तेज की गई है। सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली में बैठक होगी। सभी पहलुओं पर चर्चा होगी। इन जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण होने से राज्य में सीधे तौर पर 2123.6 मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ जाएगा।

इन जल विद्युत परियोजनाओं पर होगी चर्चा

गैर विवादित परियोजनाएं व उनकी क्षमता

परियोजना का नाम- नदी का नाम- क्षमता(मेगावाट में)

बावला नंदप्रयाग- अलकनंदा- 300

भिलंगना 2ए- भिलंगना- 24

देवसारी- पिंडर- 252

नंदप्रयाग लगासू- अलकनंदा- 100

भिलंगना 2बी- भिलंगना- 24

मेलखेत- पिंडर- 24.3

देवाली- नंदाकिनी- 13

कैलगंगा- कैलगंगा- 5

कोट बूढ़ा केदार- बाल गंगा- 6

भिलंगना 2सी- भिलंगना- 21

सुवारी गाड- सुवारी गाड-

सुप्रीम कोर्ट की एक्सपर्ट बॉडी ने इन्हें दी हुई है हरी झंडी

परियोजना का नाम- नदी का नाम- क्षमता (मेगावाट में)

लता तपोवन- धौलीगंगा- 171

कोटलीभेल 1ए- भागीरथी- 195

तमकलता- धौलीगंगा- 190

अलकनंदा- अलकनंदा- 300

कोटलीभेल 1बी- अलकनंदा- 320

भ्यूंदर गैंग- भ्यूंदर गैंग- 24.3

खिराओगंगा- खिराओगंगा- 4

झालाकोटि- धरम गंगा- 12.5

उर्गम-2- कल्पगंगा- 7.5

झेलम तमक- धौलीगंगा- 128

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

11 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

12 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

12 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

15 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago