sports news

दुबई का अजेय किला: भारत का अपराजेय रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा बरकरार

दुबई के मैदान पर अजेय है टीम इंडिया दुबई के मैदान पर भारतीय टीम ने अब तक एक भी वनडे मुकाबला नहीं हारा है। टीम इंडिया ने यहां पर कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से पांच मैच जीते हैं और एक टाई रहा है। इस ग्राउंड पर भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दो वनडे मैच खेले हैं और दोनों में ही जीत हासिल की है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ दुबई के ग्राउंड पर टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। भारत ने दुबई के मैदान पर बांग्लादेश, हांग कांग, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मुकाबले खेले हैं।

भारत ने जीते हैं इतने मुकाबले भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे क्रिकेट में अब तक कुल 135 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 57 में भारत ने जीत हासिल की है। वहीं, 73 मैचों में पाकिस्तान ने बाजी मारी है, जबकि चार मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला है। भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के पास स्टार प्लेयर्स मौजूद हैं, जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल सकते हैं।

भारतीय टीम की बल्लेबाजी है मजबूत भारतीय टीम की बल्लेबाजी हमेशा से ही मजबूत मानी जाती है। टीम के पास रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, तो वहीं शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे युवा प्लेयर्स भी टीम की ताकत बढ़ाते हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान की गेंदबाजी मजबूत नजर आ रही है। पाकिस्तान के पास शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ जैसे घातक गेंदबाज मौजूद हैं।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

2 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

4 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

4 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

4 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

4 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago