UTTARAKHAND

धर्मनगरी में दिग्गजों का जमावड़ा: ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह, जगतगुरु आश्रम में जुटे कई राज्यों के मुख्यमंत्री

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में ब्रह्मलीन संत स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक समागम में देशभर के विभिन्न राज्यों से प्रमुख राजनेताओं और संतों का तांता लगा हुआ है।

समारोह के समापन से एक दिन पूर्व, बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मूर्ति स्थापना समारोह में हिस्सा लेने के बाद, दोनों मुख्यमंत्री कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचे।

वहां योगगुरु स्वामी रामदेव के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वरानंद आश्रम महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम में लगभग आधे घंटे तक चली इस अनौपचारिक बैठक में दोनों मुख्यमंत्रियों ने स्वामी रामदेव और शंकराचार्य महाराज के साथ विभिन्न सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर गहन चर्चा की।

शुक्रवार को इस भव्य मूर्ति स्थापना समारोह का समापन होने जा रहा है। समापन अवसर पर देश के कई कद्दावर नेताओं के पहुंचने की पुष्टि हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रोटोकॉल भी प्रशासन को प्राप्त हो गया है।

समापन समारोह में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, और यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई अन्य राज्यों के मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

संतों और राजनेताओं के इस बड़े जमावड़े को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। सप्तऋषि क्षेत्र से लेकर कनखल तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात है।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

11 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

11 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

15 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

17 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

17 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago