UTTARAKHAND

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पहुंच सकते हैं पैतृक गांव पंचूर, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

पौड़ी गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 6 फरवरी को पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर के दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री क्षेत्र में एक निजी समारोह में शामिल होने के साथ-साथ शैक्षणिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। सीएम योगी के संभावित आगमन की सूचना से पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल है, वहीं प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता इंटर कॉलेज, चमकोटखाल में नवनिर्मित कक्षा कक्षों के लोकार्पण समारोह में शामिल हो सकते हैं। खास बात यह है कि इसी विद्यालय से सीएम योगी ने कक्षा 9 तक की शिक्षा प्राप्त की थी, जिससे यह दौरा भावनात्मक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वर्षों बाद अपने छात्र जीवन से जुड़े संस्थान में पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए यमकेश्वर और बिथ्याणी क्षेत्र में हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर लगातार बैठकों का दौर जारी है। पुलिस और अन्य विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

यमकेश्वर के एसडीएम चतर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का क्षेत्र में कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके मद्देनज़र सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इससे पहले भी समय-समय पर अपने पैतृक गांव पहुंचकर धार्मिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग लेते रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनका अपने गांव और क्षेत्र से जुड़ाव हमेशा बना रहा है। पंचूर गांव के लोगों के लिए यह गर्व की बात है कि उनका गांव आज देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री की जन्मभूमि है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

10 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

11 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

15 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

16 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

17 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago