Categories: UTTARAKHAND

सीएम धामी की सख्ती का असर: 4 दिन में 307 सड़कें बहाल, अब 174 मार्ग बाकी

देहरादून: प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवरुद्ध मार्गों को खोलने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कड़े निर्देशों का त्वरित असर देखने को मिला है। मात्र चार दिनों के भीतर 307 बंद सड़कों को खोल दिया गया है, जबकि वर्तमान में 174 सड़कें अब भी बंद हैं। मुख्यमंत्री ने इन शेष मार्गों को जल्द से जल्द चालू करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन सचिव को 25 सितंबर तक किए गए कार्यों की विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है, जिसमें उन मार्गों के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए जो अभी तक नहीं खुल पाए हैं और उनके न खुलने के कारण भी स्पष्ट किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि 19 सितंबर को संबंधित विभागों के साथ बैठक कर बंद मार्गों को खोलने के लिए एक सशक्त रणनीति बनाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिलाधिकारी सभी आवश्यक संसाधन और सहयोग संबंधित विभागों को उपलब्ध कराएं ताकि बंद सड़कों को जल्द से जल्द खोलने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

14 सितंबर को 481 सड़कें थीं बंद

प्रदेश में 14 सितंबर को लोक निर्माण विभाग, एनएच और पीएमजीएसवाई की कुल 481 सड़कें बंद थीं। 18 सितंबर तक यह संख्या घटकर 174 रह गई है। मात्र चार दिनों में 307 सड़कों को फिर से बहाल कर दिया गया है, जो राज्य सरकार की त्वरित कार्रवाई का परिणाम है।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

35 mins ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

49 mins ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

1 hour ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

1 hour ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

6 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

7 hours ago