Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड के भू कानून में संशोधन को तैयार सरकार, अवैध रूप से खरीदी गई जमीनें होगी जब्त

Uttarakhand Bhu Kanoon ऋषिकेश में मूल निवास 1950 और भू कानून को लेकर भारी संख्या में लोगों के प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार सक्रिय हो गई है। महारैली के बाद, राज्य के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बयान जारी करते हुए कहा कि सरकार जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए भू कानून में आवश्यक संशोधन करेगी।

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में भू कानून को लेकर राज्य सरकार की स्थिति साफ की, जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य से बाहर के लोग 250 वर्ग मीटर से ज्यादा भूमि खरीदते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, ऋषिकेश में भू कानून और 1950 के मूल निवास को लेकर जनता ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। सरकार ने भी भू कानून में जन भावनाओं के अनुरूप संशोधन करने की बात कही है।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भू कानून को लेकर गंभीर है। जिन लोगों ने भूमि खरीदी है लेकिन उसका सही उपयोग नहीं किया है, उन पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, यदि एक परिवार 250 वर्ग मीटर से अधिक भूमि खरीदता है, तो अतिरिक्त भूमि सरकार के अधीन की जाएगी। राज्य के हित में आवश्यक सभी सुधारों के लिए भू कानून में संशोधन किया जाएगा।

मंत्री ने राज्यवासियों से अपील की कि वे अपनी पैतृक भूमि को संरक्षित रखें और इसे बेचे नहीं। राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के हक को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने अगले बजट सत्र में राज्य की जन भावनाओं के अनुसार भू कानून लागू करने की दिशा में कदम उठाने का भी आश्वासन दिया है।

राज्य सरकार ने सुभाष कुमार समिति का गठन किया है. साथ ही भू कानून का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में गठित समिति के सुझावों का अध्ययन कर इसे लागू करने के लिए भी ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने का प्रयास कर रही है.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड: हर ब्लॉक में बनेंगे 5 ‘आदर्श गांव’, पंचायत भवन निर्माण के लिए अब मिलेंगे 20 लाख रुपये; कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

पंचायतीराज मंत्री मदन कौशिक देहरादून। उत्तराखंड के हर ब्लॉक में अब पांच गांवों को 'आदर्श गांव'…

7 hours ago

उत्तराखंड में बुजुर्ग महिलाओं की स्थिति पर चौंकाने वाला खुलासा: 1.34 लाख को है सरकारी मदद की दरकार, 33 हजार को नहीं मिलती कोई पेंशन

देहरादून। उत्तराखंड में बुजुर्ग महिलाओं की स्थिति को लेकर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा…

7 hours ago

उत्तराखंड में जीत की हैट्रिक की तैयारी: एक्सप्रेसवे की सौगात और भव्य स्वागत के बीच कार्यकर्ताओं को ‘विजय मंत्र’ देंगे पीएम मोदी

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का रिकॉर्ड कायम करने के लिए भारतीय जनता…

7 hours ago

रुद्रपुर: भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का बड़ा प्रहार, 12 हजार की रिश्वत लेते ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

रुद्रपुर/किच्छा। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने…

7 hours ago

स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त होगा बदरीनाथ धाम: खाली बोतल लौटाने पर श्रद्धालुओं को मिलेगा रिफंड, प्रशासन ने लागू की क्यूआर कोड प्रणाली

चमोली। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम और यात्रा मार्ग को स्वच्छ, सुंदर और पूरी तरह से प्लास्टिक…

7 hours ago

उत्तरकाशी: मोक्ष केदारघाट पर भयावह स्थिति, अधजले शवों को खा रहे लावारिस कुत्ते; आदमखोर होने का बढ़ा खतरा

उत्तरकाशी। जनपद मुख्यालय स्थित मुख्य मोक्ष धाम, केदारघाट से एक विचलित करने वाली खबर सामने आ…

8 hours ago