UTTARAKHAND

रुद्रपुर: नशे में वाहन चलाया तो अब खैर नहीं, होगी कार्रवाई

सड़क हादसों पर डीएम गंभीर, ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के दिये निर्देश
समीक्षा बैठक ली, परिवहन व पुलिस चलाए संयुक्त अभियान
टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क
रुद्रपुर। सड़क सुरक्षा एवं जनपद में हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने अधिकारियों की बैठक ली और विभागीय अधिकारियों की तरफ से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ओवरलोडिंग को हादसों का प्रमुख कारण मानते हुए परिवहन व पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से सघन प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि चेकपोस्टों पर भी नियमित रूप जांच की जाए।
शनिवार को कैंप कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में
जिलाधिकारी ने प्रमुख मार्गों एवं चेकपोस्टों पर नियमित जांच सुनिश्चित करने व नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने एआरटीओ व एसपी क्राइम को निर्देश देते हुए कहा कि तेज गति से वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण के लिए दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान हो और वहां विशेष निगरानी रखें। स्पीड मॉनिटरिंग बढ़ाने तथा प्रभावी चालान कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि मदिरापान कर वाहन चलाने वालों को बख्शा न जाये। ऐसे वाहन चालकों की नियमित रूप से ब्रीथ एनालाइजर जांच के लिए अभियान चलाए जाएं। इस तरह के मामले सामने आने पर तत्काल कठोर दंडात्मक कार्रवाई करें। सड़क सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने पूर्व में संचालित सत्यापन अभियान को पुनः आगामी सोमवार से चालू करने के निर्देश दिए। इस व्यापक सत्यापन प्रक्रिया के माध्यम से अवांछित व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने को कहा। अवैध अतिक्रमण जैसे प्रकरणों का भी संज्ञान लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को अभियान को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शस्त्रों के अवैध उपयोग एवं दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखें। संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी बढ़ाने तथा लाइसेंसी शस्त्रों का समय-समय पर सत्यापन कराएं। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को द्विपक्षीय भूमि संबंधी विवादों के त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही करने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सतत प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार उपाध्याय, एसपी क्राइम जितेन्द्र चौधरी, उपजिलाअधिकारी ऋचा सिंह, सीओ प्रशांत कुमार, एआरटीओ मोहित कोठारी, प्रभारी खनन अधिकारी मनीष कुमार आदि थे।

-होली, रमज़ान पर कानून व्यवस्था रहे चाक चौबंद
जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में होली एवं रमज़ान जैसे पवित्र त्यौहार आने वाले हैं। ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि सभी समुदायों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित संवाद बनाए रखें, ताकि आपसी सौहार्द एवं शांति कायम रहे और सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

10 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

10 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

10 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

11 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

15 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

16 hours ago