Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड के भू कानून में संशोधन को तैयार सरकार, अवैध रूप से खरीदी गई जमीनें होगी जब्त

Uttarakhand Bhu Kanoon ऋषिकेश में मूल निवास 1950 और भू कानून को लेकर भारी संख्या में लोगों के प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार सक्रिय हो गई है। महारैली के बाद, राज्य के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बयान जारी करते हुए कहा कि सरकार जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए भू कानून में आवश्यक संशोधन करेगी।

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में भू कानून को लेकर राज्य सरकार की स्थिति साफ की, जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य से बाहर के लोग 250 वर्ग मीटर से ज्यादा भूमि खरीदते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, ऋषिकेश में भू कानून और 1950 के मूल निवास को लेकर जनता ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। सरकार ने भी भू कानून में जन भावनाओं के अनुरूप संशोधन करने की बात कही है।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भू कानून को लेकर गंभीर है। जिन लोगों ने भूमि खरीदी है लेकिन उसका सही उपयोग नहीं किया है, उन पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, यदि एक परिवार 250 वर्ग मीटर से अधिक भूमि खरीदता है, तो अतिरिक्त भूमि सरकार के अधीन की जाएगी। राज्य के हित में आवश्यक सभी सुधारों के लिए भू कानून में संशोधन किया जाएगा।

मंत्री ने राज्यवासियों से अपील की कि वे अपनी पैतृक भूमि को संरक्षित रखें और इसे बेचे नहीं। राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के हक को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने अगले बजट सत्र में राज्य की जन भावनाओं के अनुसार भू कानून लागू करने की दिशा में कदम उठाने का भी आश्वासन दिया है।

राज्य सरकार ने सुभाष कुमार समिति का गठन किया है. साथ ही भू कानून का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में गठित समिति के सुझावों का अध्ययन कर इसे लागू करने के लिए भी ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने का प्रयास कर रही है.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

3 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

4 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

4 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

7 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago