UTTARAKHAND

दिल्ली रैली विवाद: पीएम मोदी के अपमान पर सीएम धामी सख्त, कांग्रेस बोली- अपने ही लोगों से नारे लगवाती है बीजेपी

देहरादून: दिल्ली में बीते रविवार (14 दिसंबर) को हुई कांग्रेस की रैली अब उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ले आई है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित नारे लगाए गए। इस मुद्दे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल आमने-सामने आ गए हैं।

सीएम धामी का हमला: हताशा में है कांग्रेस
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह पार्टी हताशा और निराशा के दौर से गुजर रही है। सीएम ने कहा, “कांग्रेस अपने नेतृत्व के इशारे पर जिस भाषा का प्रयोग कर रही है, उसका राजनीति और समाज में कोई स्तर नहीं है।” उन्होंने कहा कि कभी पीएम की दिवंगत माता पर टिप्पणी करना और कभी रैली में अभद्र भाषा का प्रयोग करना, यह सब कांग्रेस की बौखलाहट है क्योंकि जनता उन्हें हर जगह से नकार रही है।

गणेश गोदियाल का पलटवार: यह बीजेपी की साजिश
सीएम के आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर की रैली वोटों में गड़बड़ी के खिलाफ थी और मंच से पीएम मोदी के लिए कोई अपशब्द नहीं कहे गए।

गोदियाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “कांग्रेस के मंच से कभी अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं होता। यह बीजेपी का काम है कि वे अपने ही लोगों को ऐसी रैलियों में भेजते हैं ताकि वे पीएम या उनकी माताजी के खिलाफ नारेबाजी करें और कांग्रेस बदनाम हो।” उन्होंने सीएम धामी को नसीहत देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को पीएम की चिंता छोड़कर प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

15 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

16 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

16 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

2 days ago