Categories: Business

दिल्ली में सोने-चांदी का दाम बढ़ा, जानिए 10 ग्राम सोने का ताज़ा भाव

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 450 रुपये बढ़कर 73,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले बंद भाव में पीली धातु 72,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत भी 900 रुपये बढ़कर 86,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में यह 86,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। भाषा की खबर के मुताबिक, एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने बुधवार को यह जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दोनों बहुमूल्य धातुओं में तेजी का रुख रहा।

कॉमेक्स में हाजिर सोना

खबर के मुताबिक, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 450 रुपये बढ़कर 73,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं। इंटरनेशनल लेवल पर, कॉमेक्स में हाजिर सोना पिछले बंद भाव से 26 डॉलर बढ़कर 2,365 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

गांधी ने कहा कि कमजोर अमेरिकी डॉलर और गिरते बॉन्ड यील्ड के चलते बुधवार को यूरोपीय कारोबारी घंटों के दौरान सोने में तेजी आई। चांदी भी 28.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 28.35 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व से दरों में कटौती की उम्मीद

शाम को जारी होने वाले अमेरिकी सीपीआई डेटा के सकारात्मक पूर्वानुमान पर कीमतों में खरीदारी देखी गई, जो मुद्रास्फीति के शांत होने का संकेत देती है, जिससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व जल्द ही दरों में कटौती कर सकता है। एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा, “जब तक एमसीएक्स में कीमतें 70,000 रुपये से ऊपर रहती हैं, तब तक सोने की कीमतों में तेजी का रुख बरकरार रहता है। डब्ल्यूजीसी के भारतीय परिचालन के सीईओ सचिन जैन ने कुछ दिनों पहले कहा था कि साल 2024 में भारत से सोने की डिमांड 700 से 800 मीट्रिक टन करने की उम्मीद है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: मदरसा बोर्ड खत्म, नया प्राधिकरण गठित

देहरादून: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म होगा, सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित कर…

1 day ago

सीएम की समीक्षा बैठक के बाद बड़ा फैसला, निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग तेज होगी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए एमओयू के…

1 day ago

Mussoorie: प्रसिद्ध यात्रा लेखक पद्मश्री ह्यू गैंटज़र का निधन

मसूरी। प्रसिद्ध यात्रा लेखक और पद्मश्री सम्मानित ह्यू गैंटज़र का मंगलवार को 94 वर्ष की…

1 day ago

रेल बजट में उत्तराखंड को बड़ी राहत: 4,769 करोड़ रुपये से रफ्तार पकड़ेंगी परियोजनाएं

देहरादून: रेल बजट से उत्तराखंड को इस साल 4,769 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग समेत…

2 days ago

Union Budget 2026: सीएम धामी ने केंद्रीय बजट को बताया ‘विकसित भारत’ का आधार

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27…

4 days ago

मनरेगा से बेहतर वीबी जी रामजी योजना बेहतर, कांग्रेस का राम नाम का विरोध पुराना: रेखा

नानकमत्ता में वीबीजी रामजी योजना पर जिला सम्मेलन का आयोजनटीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्कनानकमत्ता। कैबिनेट…

4 days ago