Categories: UTTARAKHAND

सीएम धामी ने रोहतक में जनसभा को किया संबोधित, भाजपा को प्रचंड जीत के लिए की अपील

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोहतक लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है.

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘रोहतक लोकसभा से भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी को पुनः प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। जनसभा में बड़ी संख्या में आए युवाओं, मातृशक्ति एवं बुजुर्गों द्वारा मिले असीम प्रेम एवं स्नेह से अभिभूत हूँ।’

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्य में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। अब सीएम धामी हरियाणा में पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोहतक लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

17 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

17 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

18 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

20 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago