Categories: Business

सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 65000 के पार निकला

बाजार: सोने में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 150 रुपये बढ़कर 65,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। सोने में लगातार दूसरे दिन बढ़त देखने को मिली है और यह अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि, चांदी की कीमत 400 रुपये की गिरावट के साथ 74,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसे पहले चांदी की कीमत 74,900 रुपये प्रति किलोग्राम थी। ये जानकारी एचडीएफसी सिक्योरिटीज की ओर से दी गई| इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 22 कैरेट सोने की कीमत 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट सोने की कीमत 57,400 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने की कीमत 52,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोने का रेट 41,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट हल्की बढ़त के साथ 2,141 डॉलर प्रति औंस और चांदी भी मामूली बढ़त के साथ 24 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है। जानकारों का कहना है कि बाजार मौजूदा समय में अमेरिकी फेड की कमेंट्री का इंतजार कर रहा है। इस कारण सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है।

वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट में गिरावट देखी गई। कारोबार सत्र में सोने की कीमत 44 रुपये की गिरावट के साथ 64,801 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। चांदी का भी वायदा में भी यही हाल रहा है और यह 83 रुपये की गिरावट के साथ 73,291 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। वायदा में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह ट्रेडर्स की ओर से पॉजीशन का कम करना है।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

2 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

2 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

21 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

21 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

21 hours ago